Sahibganj: भवन प्रमंडल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Review meeting of Sahibganj Building Division schemes held

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में भवन प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य की गति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक के दौरान अधूरे कार्यों, बजट उपयोगिता और योजना के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल राजेश कुमार ने विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया। अपर समाहर्ता गौतम भगत एवं विभागीय जूनियर इंजीनियर (JE) भी बैठक में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: चौकीदार बहाली में सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच शुरू

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!