Sahibganj: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर तालझरी थाना परिसर में integrated road accident database (iRAD) एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस का प्रशिक्षण व मामले से संबंधित आंकड़ों का सत्यापन की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से प्रशिक्षक के तौर पर आईआरएडी प्रबंधक मनोज कुमार के द्वारा संबंधित थाना प्रभारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। integrated road accident database (iRAD) एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
तालझरी थाना में iRAD (एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस) के तहत प्रशिक्षण व लंबित मामलों के आंकड़ों का सत्यापन किया गया। SP श्री अमित कुमार सिंह के निर्देश पर प्रशिक्षक मनोज कुमार ने थाना प्रभारी व IO को iRAD व eDAR पोर्टल से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी। #RoadSafety #iRAD #Sahibganj pic.twitter.com/4CPrjR1hFW
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) April 22, 2025
iRAD, eDAR के तत्वाधान में सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला के तीन थाना प्रभारी व केस के IO को लंबित मामलों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। जिला के तालझारी थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई integrated road accident database (iRAD) एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस से संबंधित मामले में लंबित मामलों को लेकर प्रशिक्षण उपरांत लंबित आंकड़ों का सत्यापन कराया गया।
इस क्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी व केस के आइओ उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: चौकीदार नियुक्ति के दस्तावेज़ सत्यापन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण









