Sahibganj: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी हेमंत सती द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपयुक्त ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा
इसके साथ ही जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपयुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें।
आज जनता दरबार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
✅भूमि विवाद, पेंशन, राशन, एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच के आदेश। संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश। pic.twitter.com/Bum3snCWws— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) May 2, 2025
साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो सके।
ज्ञात हो कि हर सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: खेल प्रतिभा चयन खोज में पहले दिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन







