Sahibganj: खेल प्रतिभा चयन खोज में पहले दिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Hundreds of students displayed their talent on the first day of the sports talent selection search

Sahibganj: पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन, साहेबगंज द्वारा जिले में संचालित आवासीय  बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, डे बोर्डिंग बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र तथा खेलो इंडिया बालक एवं बालिका कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के लिए  खिलाड़ियों के लिए 2 मई को प्रातः 6:00 बजे से द्वारा एन.एस.टी.सी विधि द्वारा  चयन प्रतियोगिता  आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन,ऊंचाई, वजन, मेडिसिन बॉल थ्रो,स्टैंडिंग जंप,वर्टिकल जंप,10 गुणा 6 शटल रन,30 मीटर,800 मीटर स्पर्धा एवं स्पेसिफिक स्पर्धा का टेस्ट लिया गया ।

  • चयन प्रकिया

+2 उच्च विद्यालय सकरीगली,डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र  हेतु 03 मई को +2 बी. डी. उच्च विद्यालय, सकरीगली  में प्रातः 6: बजे से चयन प्रकिया किया जाएगा।

  • अहर्ता

⁠जन्म तिथि – (8 वर्ष से 12 वर्ष)-  01.04.2017 से 1.04.2013 के बीच होना चाहिए।

( 05 किलो मीटर तक के बालकों के लिए)

  • नियम एवं शर्ते

आधार कार्ड, नगर निगम अथवा पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट फोटो लाना अनिवार्य होगा।

  • सुविधाएं

डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र

प्रति माह 500 रुपए छात्रवृति, योग्य प्रशिक्षक द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल सामग्री,खेल कीट एवं उपलब्ध अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा।

चयन के मौके पर आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के कोच योगेश यादव, एन आई एस डिप्लोमा कोच अशोक कुमार, खेलो इंडिया कुश्ती कोच प्रकाश सिंह बादल, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, जिम ट्रेनर गौरव झा, निमाई चौधरी, अमन कुमार, अमृत कुमार, सरिता कुमारी समेत प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं का सराहनीय सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जिला स्तरीय शुल्क समिति की बैठक आयोजित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!