Sahibganj: बरहरवा रेलवे स्टेशन से अवैध शराब बरामद, RPF ने की कार्रवाई

Sahibganj: Illegal liquor recovered from Barharwa railway station, RPF took action

Barharwa/Sahibganj: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने रविवार को एक विशेष छापेमारी अभियान के तहत करीब ₹23,080 मूल्य की अवैध विदेशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर लावारिस हालत में दो बैगों से कुल 33 बोतल शराब बरामद हुई। मिली जानकारी के अनुसार, 22 जून 2025 को सुबह 10:50 बजे, आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम, जिसमें एसआई एल.बी. माझी, एएसआई बी.एन. टुडू, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और कांस्टेबल एस.के. भारती शामिल थे। उन्होंने न्यू फरक्का छोर के फुट ओवर ब्रिज के नीचे संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली।

लावारिस बैगों से मिली शराब

तलाशी के दौरान टीम को एक काले रंग का पिट्ठू बैग और एक सफेद रंग का प्लास्टिक का झोला मिला, जिन्हें वहां काफी देर तक नजर रखे जाने के बावजूद कोई लेने नहीं आया। संदेह होने पर जब इन बैगों की तलाशी ली गई, तो उनमें 750 मिली लीटर की 33 बोतलों में भरी हुई विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹23,080 आंकी गई।

आरपीएफ ने शराब जब्त कर सौंपी आबकारी विभाग को

आरपीएफ टीम ने मौके पर ही दोनों बैगों को जब्त कर लिया और कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए सभी जब्त सामग्री को आरपीएफ पोस्ट लाया गया। बाद में शराब को साहेबगंज जिला आबकारी विभाग के हवाले कर दिया गया।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, रेलवे परिसरों में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे छापेमारी अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें: RIMS पार्ट-2 की बात करने वाली सरकार गरीबों को एम्बुलेंस देने में असमर्थ: Rafiya Naaz

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!