Sahibganj: जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Sahibganj: Three members of the same family brutally murdered in a land dispute, accused surrendered

Taljhari (Sahibganj), 6 अगस्त: तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आपसी जमीन विवाद को लेकर बजल हेंब्रम (35 वर्ष) नामक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर 80 वर्षीय नौहा मुर्मू, उनकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नाथनियल हांसदा की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, वृद्ध नोहा बेसरा का कोई पुत्र नहीं था। बेटी और दामाद बीते आठ वर्षों से उनके साथ ही रह रहे थे। मृतक नाथनियल हांसदा की बहू संतोषिनी किस्कू घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि नोहा बेसरा का शव घर के दरवाजे पर, जबकि बड़की मुर्मू और नाथनियल हांसदा के शव घर से कुछ दूरी पर सड़क पर पड़े मिले। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया है।

Sahibganj: Three members of the same family brutally murdered in a land dispute, accused surrendered
आरोपी बजल हेम्ब्रम

 

पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपी बजल हेम्ब्रम मृतक नाथनियल हांसदा का दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पुतोहू संतोषिनी किस्कू के फर्द बयान पर कांड संख्या 127/25, धारा 103/1 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गांव में इस हत्याकांड को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Barharwa में भाजपा की बैठक सम्पन्न, हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर बना रणनीति

GOVIND THAKUR
Author: GOVIND THAKUR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!