Barharwa में भाजपा की बैठक सम्पन्न, हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर बना रणनीति

BJP meeting concluded in Barharwa, strategy made for every house tricolor yatra

Barharwa, 6 अगस्त: आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर बरहरवा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता उर्फ विक्की के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आरबी प्लेस, बरहरवा में किया गया। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि आज की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से हमें नई ऊर्जा मिली है, जिसे हम अपने कार्यों में परिलक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के साहिबगंज जिला अध्यक्ष उज्जवल मॉडल के आह्वान पर 14 अगस्त को साहिबगंज भाजपा कार्यालय से जिला मुख्यालय तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व मंडल क्षेत्र के प्रत्येक घर को तिरंगे से सजाया जाएगा, ताकि देशभक्ति का माहौल हर गली, हर मोहल्ले में दिखे।

मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा,

“यह स्वतंत्रता दिवस विशेष है। हमारी सेना ने पुलवामा हमले का करारा जवाब देकर शहीदों का बदला लिया। ऐसे गौरवपूर्ण अवसर पर हमारा कर्तव्य है कि हम अपने घरों को तिरंगे से सजाकर स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।”

बैठक में कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और व्यापक स्तर पर जनसंपर्क व प्रचार की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को वैश्य महासभा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!