हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार, अराजकता, शोषण, अपराध और तुष्टिकरण के विरुद्ध पिछड़ा वर्ग करें आंदोलन: बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में पिछड़ा जाति मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी सह जिला अध्यक्ष बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। उसके बाद वंदे मातरम गीत हुआ। बैठक में कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री हेमंत केसरी ने किया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में पिछड़ा जाति वर्ग की बड़ी आबादी है जो परंपरावादी राष्ट्रवाद और हिंदुत्ववाद का समर्थक रहा हैं। पिछड़ा जाति मोर्चा की जिम्मेदारी है कि वे अपने वर्ग के बीच नरेंद्र मोदी सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण हेतु चलते जा रहे योजनाओं को पहुंचाए। साथ ही हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार, अराजकता, शोषण, अपराध और तुष्टिकरण के विरुद्ध आंदोलन करें। राज्य सरकार विभिन्न विभागो के कुव्यवस्था से पीड़ित नागरिकों को उसका हक दिलाए। पिछड़ा जाति मोर्चा से पार्टी को बहुत उम्मीदें है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि कोई भी दायित्व छोटा या बड़ा नही होता। भाजपा में काम का महत्व है, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में कार्यकर्ताओ को मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठ में काम देकर उसका व्यक्तित्व विकास करती है फिर वही एक दिन संगठन का नेतृत्व करता है। इसलिए हर जिम्मेदारी को तन्मयता से निभाएं। उन्होंने 23 अगस्त युवा आक्रोश रैली, 25 अगस्त प्रधानमंत्री के मन की बात आगामी कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने विषय प्रवेश और स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओ से कहा कि राज्य सरकार के सभी विभाग भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है। जिससे जनता त्राहिमाम कर रही है। मोर्चा जिला स्तर पर जोरदार आंदोलन करने के लिए तैयारी में जुट जाएं। युवा आक्रोश रैली में अपने जिलों से अधिक संख्या में शामिल हो।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार, छोटे लाल यादव, उमेश रंजन साहू, परमेश्वर चौधरी, कुमकुम देवी, पूर्णिया चंद्रवंशी, इंद्रजीत यादव, सुमित ठाकुर, अजय शर्मा, रमेश बर्मन, हलधर शाह, विंध्याचल महतो, अमित अग्रवाल, अजय गुप्ता, संजय मंडल समेत आईटी सेल, सोशल मीडिया विभाग, प्रशिक्षण विभाग विधि विभाग, कार्यक्रम समन्वयक, प्रमंडल प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।
WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!