अब तीर धनुष में वो दम नहीं रहा: Lobin Hembram

  • झामुमो में आंदोलनकारियों को मिला अपमान ,दलाल, बिचौलिए हो रहे मालामाल: बाबूलाल मरांडी
  • गुरुजी ने हमेशा गलत का विरोध करना सिखाया: लोबिन हेंब्रम

रांची/साहिबगंज। भाजपा में लगातार शामिल होने का तांता लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने के बाद झामुमो के कद्दावर नेता 5 बार से विधायक रहे लोबीन हेंब्रम ने भी शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,असम सरकार के मुख्यमंत्री एवम झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी श्री हिमंत विश्व शरमा ,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उन्हें विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, सीता सोरेन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की फिजा बदल रही है। परिवर्तन की बयार बह रही है। आज अलग राज्य केलिए खून पसीना बहाकर आंदोलन को सींचने वाले अपमानित हो रहे ,और दलाल बिचौलिए सत्ता का सुख भोगते हुए मालामाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें झारखंड का दर्द है,जिन्हे मिट्टी से प्यार है,संस्कृति को बचाना चाहते हैं वे झामुमो छोड़कर भाजपा में आ रहे। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन,लॉबीन हेंब्रम,जैसे लोगों में यही भरोसा और विश्वास बढ़ा । भाजपा ने अलग राज्य दिया। ढाई वर्ष बीतते बीतते श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने अपनी सरकार में अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया। भाजपा का इरादा मजबूत है।पार्टी जो कहती है वही करती है।इस बात को लोविन हेंब्रम ने भी पहचाना।

उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी समाज के विकास केलिए संकल्पित है,समर्पित है। अटल जी ने केंद्र में अलग जनजाति मंत्रालय का गठन किया। संथाली भाषा को संविधान की 8 वीं अनुसूची में शामिल कराया। आज नरेंद्र मोदी जी की सरकार में सर्वाधिक जनजाति समाज के मंत्री हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर न सिर्फ राज्य का गठन हुआ बल्कि मोदी सरकार ने बिरसा जयंती को जनजाति गौरव दिवस भी घोषित किया। आज देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति संथाल आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी हैं। जनजाति समाज में भाजपा के प्रति विश्वास रोज बढ़ रहा है। बाबूलाल मरांडी ने लोबिन हेंब्रम को हस्ताक्षरित सदस्यता फॉर्म भी दिए।

सदस्यता ग्रहण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोबिन हेंब्रम ने कहा कि झामुमो छोड़ने के लिए आज आंदोलनकारियों को मजबूर होना पड़ रहा है। अब झामुमो गुरुजी का झामुमो नही रहा। अब तीर धनुष में वो दम नही रहा। अब झामुमो दलाल बिचौलियों का झामुमो हो गया। कहा कि बचपन से 2024 तक ईमानदारी से पार्टी की सेवा की। उन्होंने कहा कि हम सब श्रद्धेय गुरूजी शिबू सोरेन के अनुयायी रहे ।उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को गलत कार्यों का विरोध करना सिखाया।आज हम सब उनके बताए रास्ते पर चलकर जब सदन से सड़क तक झारखंड के विरोध में होने वाले निर्णयों का विरोध कर रहे तो कोई सुनने वाला नहीं।उल्टा हमलोग अपमानित होने को मजबूर हुए। ऐसे में उस दल में रहने का कोई औचित्य नहीं। कहा कि भाजपा में आकर मैं खुशी का अनुभव कर रहा हूं।

लोबिन हेंब्रम ने कहा कि राज्य में जल, जंगल, जमीन की लूट हो रही है। आदिवासी मूलवासी की भावनाओं के खिलाफ निर्णय हो रहे। गुरुजी ने शराब का विरोध किया और हेमंत सरकार शराब बेच रही। आज झारखंड की अस्मिता पहचान खतरे में है। बांग्लादेशी घुसपैठियों से राज्य की डेमोग्राफी बदल गई है। घुसपैठिए आदिवासी बेटियों से शादी कर जमीन हथिया रहे। मारपीट कर गांव छोड़ने को मजबूर कर रहे। आज गाय बथान में क्या हो रहा? गोपीनाथ पुर में क्या हो रहा? लेकिन झामुमो को तुष्टिकरण, वोट बैंक की चिंता है। भाजपा झारखंड बचाने की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने अलग राज्य दिया।बनाया है तो बचाएगी भी और विकास भी करेगी।

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!