Congress में शामिल होंगे पहलवान Vinesh Phogat और Bajrang Puniya

Congress: हरियाणा (Haryana)में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सियासी हलचल भी तेज हो रही है। कई नेताओं ने चुनाव से पहले दल बदल भी शुरू कर दिया है। इसी बीच कुश्ती के दो धाकड़ खिलाड़ी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पूनिया (Bajrang Puniya) आज कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल होंगे, साथ ही बजरंग पूनिया ने यह भी बताया कि दोनों शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे तक कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा में एक दर्जन से ज़्यादा नेता के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं और ये झटका भावी चुनावों में देखने को मिलेगा। कयास तो ये तक लगाए जा रहे हैं कि अब बीजेपी के हाथ से सत्ता जाने वाली है।

बता दें हाल ही में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा कांग्रेस में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: Ranchi: भाजपा युवाओं की दुश्मन, सही से परीक्षा होने देना नहीं चाहती: इरफ़ान अंसारी

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!