Dantewada में ट्रेनिंग के दौरान वज्रपात से Sahibganj के CRPF जवान की मौत

Sahibganj: जिले के कुलीपाड़ा मोहल्ले के रहने वाले सीआरपीएफ (CRPF) जवान मोहम्मद शाहनवाज की छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा मे ट्रेनिंग के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सीआरपीएफ जवान को दंतेवाड़ा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई है। उक्त बातों की जानकारी छत्तीसगढ़ दंतेवाडा मे तैनात सीआरपीएफ बटालियन के कर्नल नीरज कुमार यादव ने दी। कर्नल ने शहीद जवान के बड़े भाई मोहम्मद हसमत तबरेज के समक्ष दूरभाष के माध्य म से घटना की जानकारी साझा की है।

दिवंगत सीआरपीएफ जवान शाहनवाज आलम ने अप्रैल 2013 में गुड़गांव में जॉइनिंग की थी। इसके पूर्व तक जवान जम्मू कश्मीर में ही पदस्थापित था। दिवंगत जवान का विवाह वर्ष 2018 में साहिबगंज के कोटलपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटपाड़ा में हुई थी। उनका एक पांच वर्षीय पुत्र है जिसका का नाम शहजेब तबरेज है जो प्रोविडेंस स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। शाहनवाज की मौत की ख़बर से परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: अवैध पत्थर खनन का गढ़ बना साहिबगंज, 170 से अधिक मामले हैं दर्ज़

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!