Sahibganj: जिले में राज्य के डीजीपी के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन आगामी 10 सितंबर किया जाएगा। इसे लेकर साहिबगंज जिले में तीन सेंटर बनाया गया है। यह जानकारी एसपी अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया। उन्होंने बताया कि जिले के साहिबगंज टॉउन हॉल में जिरवाबाडी, मुफस्सिल, नगर, बोरियो में शिविर लगाया जाएगा। वहीं राजमहल टॉउन हॉल में तीनपहाड़, राजमहल, राधानगर, तालझारी और बरहड़वा व पतना ब्लॉक के सेमिनार हॉल में बरहरवा, रांगा, कोटालपोखर, बरहेट थाना क्षेत्र के लोगो के लिये शिविर का आयोजन किया गया है।
साथ ही उन्होंने बताया कि हर नागरिक को पुलिस की भूमिका और उससे मिलने वाले सुविधाओं को लेकर जागरूक किया जाएगा। एसपी ने कहा कि अब आम नागरिकों की शिकायत तत्काल दूर की जाएगी। पुलिस न सिर्फ शिकायतों पर पहल करेगी, बल्कि समय पर उसका निवारण भी करेगी। एसपी ने कहा कि इसके अलावा ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में अपराध पर कैसे नियंत्रण करना है और उसकी सूचना पुलिस को कैसे देनी है, इस पर भी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: नमामि गंगे परियोजना के तहत DPO की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार संपन्न









