जन शिकायत समाधान शिविर को लेकर मुफस्सिल थाना पुलिस ने किया प्रचार प्रसार

साहिबगंज। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार को आगामी मंगलवार 10 सितंबर को जिला पुलिस की ओर से शहर के टाउन हॉल में लगने वाले जन शिकायत समाधान शिविर को लेकर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया। थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना के एसआई अजीत लकड़ा, एएसआई बृजनंदन चौधरी आदि ने थाना क्षेत्र के महादेवगंज, छोटी कोदरजन्ना, डिहारी, लालबथानी, किशन प्रसाद दियारा, सकरीगली आदि इलाके में लाउडस्पीकर से माइकिंग कर लोगों को शिविर के आयोजन के बारे में बताया गया।

[the_ad id=”14424″]

इस शिविर में हर फरियादी की समस्या का निदान किया जाएगा। बताया गया कि आगामी 10 सितंबर को टॉउन हॉल में आयोजित जन शिकायत समाधान शिविर में नगर, जिरवाबाड़ी, मुफस्सिल, मिर्जाचौकी, बोरियों थाना क्षेत्र की जनता की शिकायतों व समस्याओं का निदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Barharwa: AJSU के केंद्रीय समिति सदस्यों ने दिया इस्तीफा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!