चुनाव देखकर धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: शिवराज सिंह चौहान

  • हेमंत सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश
  • 6परिवर्तन यात्राओं के माध्यम से पार्टी करेगी  नाकामियों को उजागर

रांची। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि चुनाव अब नजदीक है और जिस गठबंधन की सरकार ने 5 साल में कुछ नहीं किया, अब चुनाव आते ही वह धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं करते चले जा रहे हैं। हमने पूछा झारखंड की जनता को मिला क्या?

उन्होंने कहा कि सैकड़ों वादे जो पूरे नहीं किए गए। 5 साल कोई नौकरी नहीं दी, पेपर लीक जैसी लगातार घटनाएं होती रही। लेकिन अब चुनाव आ गए हैं इसीलिए धड़ाधड़ घोषणाएं हो रही हैं। भर्तियां, सिपाही की भर्ती, लेकिन ये भी नहीं देखा कि किस मौसम में भर्ती कर रहे हैं। उन्हें पता था कि भर्तियां पूरी नहीं हो पाएगी ये भर्ती कोई नौजवानों को रोजगार देने के लिए, ये भर्ती नहीं है वोट  के लिए भर्ती का नाटक फिजिकल टेस्ट भी पूरा नहीं हो पाएगा और इसलिए ऐसे मौसम में जो जानलेवा साबित हुआ 10-10 किलोमीटर दौडा रहे हैं। अव्यवस्थाओं  का आलम ये था…ना पीने का पानी, न छांव का इंतजाम, बीमार हो तो ना इलाज की व्यवस्था और इसी में 16 नौजवानों की जिंदगियां चली गई, तड़प-तड़प कर हमारे नौजवान साथी नौकरी नहीं ले पाए दुनिया छोड़ गए। ये यह हादसा नहीं है, यह हत्या है। ये ऐसा अपराध है जिसके लिए जनता माफ नहीं कर सकती।

[the_ad id=”14431″]

मुख्यमंत्री के और गठबंधन के दावा नहीं चलने वाले। लोग भयानक भ्रष्टाचार भूले नहीं है, आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी भी उनके झूठे और खोखले वादे जो इन्होंने किए थे उन्हें लेकर भ्रष्टाचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था की स्थिति, माता बहनों का अपमान, अवैध घुसपैठ, बदल रही डेमोग्राफी इन सब मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में जनता के बीच में जाएगी।

माननीय प्रधानमंत्री जी 15 तारीख को झारखंड की इस पवित्र धरा पर पधार रहे हैं। झारखंड बनाया अटल जी ने भारतीय जनता पार्टी ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयत्न कर रही है। 15 तारीख को जमशेदपुर माननीय प्रधानमंत्री जी पधारने वाले हैं। वो वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ-साथ 1 लाख 13 हजार 195 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त भी उनके खाते में डालेंगे। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों के गरीबों के खाते में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के राशि डाली जाएगी। विकास की अनेकों सौगातें पहले केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी की, उससे पहले जब हमारी सरकार थी विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।लेकिन ठगबंधन की सरकार केवल विनाश की तरफ ले जा रही है और उस विनाश से झारखंड को बचाने के लिए हमने कमर कसी है।

प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल का साहिबगंज दौरा, 10 अगस्त को आएंगे बोरियो

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!