साहिबगंज। महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को सिदो कान्हू मुर्मु पार्क, भोगनाडीह, बरहेट, साहेबगंज में अमर शहीद सिदो- कान्हू, चाँद-भैरव और फूलो-झानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने शहीदों के परिजनों से भेंट की।
इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अंगार नाथ स्वर्णकार, प्राचार्य वशिष्ठ नारायण ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक नज़रुल इस्लाम एवं जिला स्तरीय और प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी -कर्मी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: Sahibganj: झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद, मरीजों के जीवन के साथ कर रहे खिलवाड़









