Sahibganj: संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सफल आयोजन  को लेकर बैठक

Sahibganj: जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समहरणालय सभागार में  झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के सफल आयोजन  को लेकर पदाधिकारियों साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि दिनांक 21 एवं 22 सितंबर 2024 को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित होने वाले झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को जरूरी बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जिले में कुल 13 केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की जायेगी। जो तीन पाली में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वाहन 08:30 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक, दूसरी पाली पूर्वाहन 11:30 बजे से अपराहन 1:30 तक व तृतीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से अपराह्न 5 बजे तक होगी। कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा केंद्र बार स्टौटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल, महिला बल के प्रतिनियुक्त की गई है जिनमें, स्टौटिक दंडाधिकारी कुल- 14, गस्ती दंडाधिकारी में कुल-13, एवं उड़न दस्ता दल के कुल-04 पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर  कुमार दास, सहित जिले के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: पोषण रथ रवाना, उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!