Sahibganj: स्वच्छता पखवाड़ा में गंगा मिशन गंगा हरित ग्राम अभियान को जोड़ा जाएगा: डीडीसी

  • पेड़-पौधों से ऑक्सीजन के साथ फल-फूल मिलता है और पर्यावरण हरा भरा रहता: डीडीसी
  • स्कूल, कॉलेज, थाना कैंपस में साफ सफाई व पौधारोपण किया जाएगा

Sahibganj: पेड़ पौधा से ऑक्सीजन के साथ फल फूल मिलता, पर्यावरण वातावरण हरा भरा रहता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूल, कॉलेज, थाना कैंपस में साफ सफाई व पौधारोपण किया जाएगा उक्त बाते डीडीसी सतीश चंद्रा ने कही। गंगा मिशन कोलकाता की ओर से गंगा हरित ग्राम अभियान के तहत शहर के भरतीया रोड स्तिथ बाबूलाल नंदलाल बोरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में पौधा वितरण सह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डीडीसी सतीश चंद्रा ने कहा कि गंगा हरित ग्राम अभियान के तहत फलदार पौधा वितरण का कार्य सराहनीय है। स्कूल कॉलेज जहां कैंपस है इस अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 सितंबर से दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम जिसमे साफ सफाई से लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम चलाए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन और गंगा मिशन गंगा हरित ग्राम अभियान दोनो को साथ लेकर चलेंगे। इस अभियान से जुड़कर अच्छा लगा। वही मॉडल डिग्री कॉलेज प्राचार्य डा रंजीत सिंह ने कहा कि जीवन के लिए सांस सर्वोच्च प्रथमिकता है। गंगा मिशन शहर में सांसें बांट रहे हैं। हर सांस हर पेड़ का मूल आधार और जीवन को प्रदान कर रहा है। पेड़ों की संख्या घट रही है सांस लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। पेड़ सांस के साथ मिट्टी पृथ्वी को स्वस्थ रखता है। पेड़ शांति सुकून हरियाली और पर्यावरण को शुद्ध पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

साहिबगंज रेलवे स्टेशन के एसएम राजहंस पाठक ने कहा कि वृक्ष लगाना हम लोग भूल चुके है, वृक्ष काटना हमलोग जानते है। वृक्ष सिर्फ ऑक्सीजन ही नही बल्कि खाना पीना सहित रो मीटरियल मनुष्य को देती है। अपने खुशी के मौके पर एक पेड़ अवश्य लगाए। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्राचार्य ने कहा कि पेड़ है तो हम है, एक एक बच्चे पेड़ लगाए, पर्यावरण वातावरण को हरा भरा बनाए। साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि पहले साहिबगंज में जिधर नजर उठाए उधर हरियाली रहती थी। बारिश भी खूब होता था। आज पेड़ कटाई पहाड़ उजड़ा जिससे पर्यावरण पर असर पड़ा है। गंगा मिशन का कार्य सराहनीय है। वृक्ष ही है जो पर्यावरण को बचाती है, बदलो को आकर्षित करके बरसात कराती है। वही उन्होंने कविता के माध्यम से कहा कि मेरा शहर हरियाली का राजा, कहते थे इसका कोई सानी नहीं। उत्तर में गंगा, दक्षिण में पर्वत माला प्रकृति जैसी कोई दानी नही। हर दिन सुकड़ती है गंगा की धारा, पानी में कोई रवानी नही है। टूट गए पीस गए अब पहाड़ों में जवानी नहीं है। आते है घिरते है मेघ उसमे पानी नहीं है। क्युकी वृक्ष नही है। वही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व राजस्थान मिडिल स्कूल के लगभग चार सौ बच्चो व शहरवासियों के बीच डीडीसी सतीश चंद्रा, जेएससीए डिस्ट्रिक्ट सब कमिटी चेयरमैन सह समाजसेवी चंद्रदेश्वर प्रसाद सिन्हा, मॉडल डिग्री कॉलेज प्राचार्य डा रंजीत सिंह सहित अन्य ने स्कूली छात्र छात्राओं के बीच आम, अमरूद, नीम, अनार, नींबू, नारियल, अर्जुन, मोहगनी, शरीफा पौधा का वितरण किया। मंच संचालन गंगा मिशन के सुरेश निर्मल व मॉडल डिग्री कॉलेज प्राचार्य डा रंजीत सिंह ने किया। गंगा मिशन की ओर से डीडीसी को आम का पौधा देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व यमुनदास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय के 127 छात्राओं के बीच फलदार पौधा का वितरण किया गया और स्कूल कैंपस में नारियल व आम का पौधारोपण किया गया।

  • राजस्थान मिडिल स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

वही प्रधानाचार्य रानी झा के नेतृत्व में सैकड़ों स्कूली छात्रों ने फलदार पौधा हाथो में लेकर शहर में जागरूकता रैली निकाली। एक पेड़ अपने मां के नाम लगाने, शहरवासियों को एक एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। वही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भईया बहनों ने भी पौधा लेकर जागरूकता रैली निकालकर लोगो को पौधा लगाने के लिए जागरूक किया। मौके पर रत्न अग्रवाल, अमित कुमार सिंह, मीरा तोदी, नवीन कुमार, सुशील दीवान, अशोक डोकानिया, बबिता अग्रवाल, आनंद मोदी, एबीवीपी पवन कुमार सहित सैकड़ो स्कूली बच्चे व अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: बोरियो में वार्षिक आमसभा एवं CLF का हुआ उद्घाटन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!