Sahibganj: फिर प्रेमी जोड़े को मिली तालिबानी सजा, रस्सी से बांध घुमाया गांव फिर की पिटाई 

  • 4 दिन पूर्व जिले के मिर्जाचौकी में भी हुई ऐसी घटना, प्रेमी जोड़े को जूता-चप्पल का माला पहना घुमाया था गांव
  • रांगा थाना के छोटा महगामा में पुनः मानवता शर्मसार, प्रेमी जोड़े की पेड़ से बांधकर की पिटाई

Sahibganj: साहिबगंज जिले में हुए हालिया घटनाओं ने मानवता को पुनः एक बार शर्मशार कर दिया है। 4 दिन पूर्व मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बच्चा पंचायत के खेरवा गांव में एक प्रेमी जोड़े को जूता-चप्पल का माला पहनाकर सरेआम ढोल नगाड़ा बजाते हुए गांव व आसपास के इलाके में घुमाया गया। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। इस मामले को लेकर मिर्जाचौकी थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गयी। इस मामले को हुए अभी 4 ही दिन हुए थे कि पुनः जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा महगामा में प्रेमी जोड़े तालिबानी सजा दी गयी। प्रेमी जोड़े को गांव के कुछ लोगों द्वारा रस्सी से बांधकर पहले तो पुरे गांव में घुमाया फिर एक पेड़ से बांधकर डंडों से पिटाई की गई। गांव वालों की तालिबानी सजा की कार्रवाई यही समाप्त नहीं हुई, पुरे मामले का वीडियो गांव वालों ने बनाया फिर वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया।

मिर्जाचौकी की घटना
मिर्जाचौकी की घटना

मिली जानकारी के अनुसार रांगा थाना क्षेत्रके छोटा महगामा में शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे संदिग्ध अवस्था में एक प्रेमी जोड़े को गांव के कुछ लोगों ने पकड़ा। जिसके बाद दोनों के रात भर एक पेड़ से बांध दिया गया। अगली सुबह शनिवार को ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा सुनाई। पहले दोनों को रस्सी से बाँधा फिर पुरे गांव घुमाया फिर गांव के बाहर एक बबुल के पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई की और पुरे मामले का वीडियो बना वायरल कर दिया। ग्रामीणों की तालिबानी कार्रवाई यहीं ख़त्म नहीं हुई। चूंकि प्रेमी जोड़ा पूर्व से शादीशुदा था तो गांव वालों ने पंचायती कर महिला से तलाकनामा लिखवाया और युवक से शादी करने का फरमान जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व की शादी से महिला के 6 और पुरुष को 4 बच्चे हैं। महिला का पति मजदुर है और कई महीनों से काम करने दूसरे शहर गया हुआ है।

इधर वायरल वीडियो की सुचना मिलते ही रांगा थाना पुलिस हरकत में आ गयी। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने कहा है कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। किसी को भी कानून का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है। वायरल वीडियो से चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Sahibganj: स्वच्छता पखवाड़ा में गंगा मिशन गंगा हरित ग्राम अभियान को जोड़ा जाएगा: डीडीसी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!