Ranchi: भारत के टुकड़े करना चाहते हैं Rahul Gandhi: Nishikant Dubey

Ranchi: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर बीजेपी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) ने एक बड़ा बयान दिया है. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को मिखाइल गोर्बाचेव कहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सिखों को लेकर अमेरिका में जो बयान दिया और जिस तरह से भारत विरोधी ताकतों से वे मुलाकात कर रहे हैं. इससे साफ है कि वे मिखाइल गोर्बाचेव हैं.

सांसद निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि जिस तरह मिखाइल गोर्बाचोव ने सोवियत संघ के टुकड़े-टुकड़े किए थे. इसी तरह राहुल गांधी भी भारत के टुकड़े करना चाहते हैं. इस तरह के बयान के बाद भारत सरकार को देश में एकता अखंडता कायम रखने के लिए यह सोचने की आवश्यकता है कि वह राहुल गांधी पर क्या कार्रवाई करें. निशिकांत दुबे दुमका में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा इस तरह की बयानबाजी करते रहे हैं. वह पहले एक सांसद या कांग्रेस नेता के रूप में यह सब कुछ बोलते थे लेकिन अब वे नेता प्रतिपक्ष के रूप में एक संवैधानिक पद पर हैं. इसके बावजूद इस तरह की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत में 10 वर्ष तक मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे कभी कोई परेशानी नही हुई फिर आज ये बयानबाजी क्यों?

ये भी पढ़ें: Ranchi: तेज हवाओं और बारिश से अभी राहत नहीं

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!