Sahibganj: 17 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के 74 वां जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पंचायती विभाग द्वारा जिला के सभी प्रखण्डों में एक पेड़ माँ के नाम (Plant4Mother) अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 17 सितंबर को एक पेड़ मां के नाम के तहत पंचायती राज विभाग को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आग्रह किया गया था।
इसी के तहत आज सभी प्रखण्डों में पंचायती राज विभाग द्वारा हर घर वृक्षारोपण किया जा रहा है । साथ ही वृक्षारोपण के लिए सभी लोगों को जागरूक भी किया गया ताकि हर घर वृक्षारोपण किया जा सके ।
इस कार्यक्रम में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, प्रखण्ड एवं अंचल के कर्मी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ









