Ranchi: झारखंड में जेएसएससी परीक्षा के लिए इंटरनेट को बंद कर दिया। जिसके बाद बीजेपी झारखंड सरकार पर हमलावर नजर आई। भाजपा पर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने पलटवार किया है।
इरफान अंसारी ने इसे युवाओं के हित में एक बेहतर कदम बताया है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्हें राज्य का दुश्मन बताया। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 18 वर्षों तक इस राज्य में युवाओं का भविष्य भाजपा ने बर्बाद कर दिया। आज अगर हम युवाओं के लिए एग्जाम में इंटरनेट बंद कर रहे हैं तो उनको दर्द हो रहा है।
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के लोग एग्जाम केंद्र में प्रवेश कर इसे फिर से कैंसिल करने के फिराक में थे। लेकिन हम लोगों ने यह सख्त निर्देश दिया था कि अगर कहीं भी गड़बड़ी होगी तो संबंधित जिले के डीसी नापे जाएंगे। बता दें कि परीक्षा के मद्देनजर राज्य भर में इंटरनेट सेवा बंद करने का मामला हाई कोर्ट भी पहुँच गया है जहां कोर्ट ने सरकार से 4 सप्ताह के अंदर जबाव माँगा है।
ये भी पढ़ें: Ranchi: 5 घंटे इंटरनेट बंद! पेपर लीक रोकने में असमर्थ हेमंत सरकार के फैसले से पूरा राज्य अस्त व्यस्त









