Sahibganj: बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के बीच पशु चारा का वितरण

Sahibganj: जिला में बाढ़ की समस्या को लेकर जिला प्रशासन  पशुपालकों के बीच पशु-चारा (बिचाली कुट्टी) का वितरण किया गया। जिले में बाढ कि समस्याओं से निपटने के लिए पशुओं के लिए पशु राहत शिविर मुख्य स्थान शंकुतला घाट, बायसी स्थान, निर्माण दिन केंद्रीय विद्यालय स्टेडियम रोड, एवं रेलवे माल कैसल में बनाये गई है।

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरिशंकर झा के नेतृत्व में पशुओं के लिए पशु-चारा (बिचाली कुट्टी) का वितरण  किया गया। जिनमें शकुतला घाट पर 35 पशुपालकों के बीच, बड़ा पशु 120, छोटा पशु 63  कुल 183 पशुओं के बीच 1560 किलोग्राम ( पंद्रह क्विंटल साठ किलोग्राम)  पशु चारा (बिचाली कुट्टी) का वितरण किया गया। पशु राहत शिविर बायसी स्थान पर 44 पशुपालकों के बीच, बड़ा पशु  155, छोटा पशु 87  कुल 242 पशुओं के बिच 1680 किलोग्राम (सोलह  किंवटल अस्सी  किलोग्राम) पशु चारा (बिचाली कुट्टी) का वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें: Ranchi: भाजपा युवाओं की दुश्मन, सही से परीक्षा होने देना नहीं चाहती: इरफ़ान अंसारी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!