Sahibganj: उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधे का वितरण

Sahibganj: जिला उद्यान कार्यालय साहिबगंज द्वारा अभिसरण के माध्यम से सपाटू और  बैर पौधा का वितरण वित्तीय वर्ष 2024 25 राज्य बागवानी मिशन योजना अंतर्गत  जेएसएलपीएस, एग्री क्लीनिक,  एफपीओ एवं जेटीडीएस द्वारा चयनीत कृषकों के बीच पौध वितरण किया जा रहा है। जिले के राजमहल बोरियो, बड़हरवा ,बरहेट तालझारी एवं उधवा  में कुल 9  हैक्टेयर भूमि के लिए सपाटू और  10 हेक्टर भूमि के लिए बैर पौधा का वितरण किया जा रहा है। राजमहल में फलदार पौधे का वितरण राजमहल जिला परिषद सदस्य सुष्मिता देवी , राजमहल कस्बा पंचायत के उप मुखिया आनंदी मंडल जी  द्वारा किया गया।

मौके पर उद्यान विभाग से  प्रेम पासवान, राजमहल जीएसएलपीएस से निमाई जी, नमिता दास ,वंदना देवी, बरहरवा उद्यान मित्र मंटू रजक, बागवान मित्र यहूले शेख, बाबूजी सोरेन, राजेंद्र शाह एवं प्रवाह एन जी ओ से शंकर महतो, राजेश कुमार मंडल किसान, चंदा देवी, रविंद्र प्रसाद, जानकी देवी एवं अन्य किसान मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!