Ranchi: रविवार 29 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का 114 वाँ संस्करण का प्रसारण होगा। इस कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राँची के गोंदा मंडल में, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी में, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा जमशेदपुर में, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी लातेहार के मनिका में, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहु, केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ ओरमांझी के आराकेरम गाँव में, प्रदेश महामंत्री सांसद प्रदीप वर्मा राँची में एवं प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह डालटनगंज में मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से पुरी तैयारी कर ली गई है।
प्रदेश के सभी बूथ क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सुनने को लेकर पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं की अनेकों बैठक हो चुकी है। राँची के ओरमांझी प्रखंड स्थित आराकेरम गाँव के सैकड़ों ग्रामीण मन की बात के लाइव प्रसारण से जुड़ेगें। यह गाँव राज्य के कुछ नशा मुक्त गाँवों में एक है। इस गाँव के लोगों ने अपने श्रम से जल छाजन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसके कारण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने इस कार्यक्रम के पूर्व प्रसारण में इस गाँव की चर्चा और प्रशंसा की है।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन









