Ranchi: हटिया वन और नामकुम ग्रिड में आज मेगा शटडाउन रहेगा। इस दौरान उपकरणों के मेंटेनेंस का काम किया जायेगा जिसके कारण कई इलाकों में रविवार को लगभग 4 घंटे बिजली बाधित रहेगी।
सुबह 11.15 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। हटिया ग्रिड के कांके (पुंदाग), धुर्वा, रातु, बेड़ो, अरगोड़ा, आरएंड सेल, हाई कोर्ट फीडर बंद रहेंगे। वहीँ नामकुम ग्रिड के 33 केवीए मेन रोड, 33 केवीए खेलगांव सबस्टेशन से जुड़े इलाके इससे प्रभावित होंगे।
ये भी पढ़ें: Ranchi: बाबूलाल मरांडी सहित सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम









