Bjp Jharkhand: हेमन्‍त सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है जनता: Babulal Marandi

Bjp Jharkhand: झारखंड भाजपा की परिवर्तन यात्रा आशा और उम्मीद से ज्यादा सफल रही। इसकी शुरुआत 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संताल परगना प्रमंडल और गिरिडीह के झारखंड धाम से की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर को और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हज़ारीबाग़ प्रमंडल के इटखोरी और पलामू के भवनाथपुर स्थित वंशीधर मंदिर से प्रारंभ की थी। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के खूंटी जिले के अमरेश्वर धाम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी शुरुआत 23 सितंबर को की थी। यह यात्रा अब तक राज्य के 24 जिलों, 74 विधानसभा, 202 प्रखंड की 4500 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी है। उक्‍त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 29 सितंबर को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कही।

  • बारिश के बाद भी यात्रा में हुए शामिल लोग

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अधिक बारिश के बावजूद भी जिस तादात में लोगों की भागीदारी इस यात्रा में रही, वह अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य की जनता को इंडी गठबंधन सरकार की झूठ और ठग के खिलाफ जागरुक करना था। भाजपा अपने उद्देश्य में सफल रही। अब तक 16 से 17 लाख लोग इस यात्रा में शामिल हुए।

  • जनता को ठगी है हेमन्त सरकार

बाबूलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार के पांच साल के कार्यकाल पर प्रहार किया। कहा कि यह सरकार पांच वर्षों तक राज्य की भोली भाली जनता को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम की है। अब जब चुनाव सामने है, तब भी जनता को ठगने के लिए दाने डाल रही है। हालांकि जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि‍ यात्रा के दौरान लोगों ने कहा कि वे हेमन्त सोरेन के चाल और चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं। जो व्यक्ति अपने पिता की कसम खाकर भी अपने वादे पूरे नहीं करता है, उससे विकास की उम्मीद करना ही बेमानी है। उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता है। हेमन्‍त सरकार को बदलकर भाजपा की सरकार बनानी है।

  • सीएनटी और एसपीटी का सबसे ज्‍यादा उल्‍लंघन

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार किसी भी काम को ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ नहीं करती है। सरकार ने पांच वर्षों तक राज्य की खनिज संपदा कोयला, बालू, पत्थर को दलाल और बिचौलियों के साथ मिलकर लूटने का काम की है। इस सरकार में सीएनटी और एसपीटी कानून का सबसे ज्यादा उल्‍लंघन हुआ है। आदिवासी जमीन का सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा हुआ है। सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा गया। कोलकाता से जमीन का फर्जी कागज बनाकर उसे बेचा गया। प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि साईकल वितरण योजना में स्कूली बच्चों को घटिया किस्म की साईकल दी जा रही है। सुनने में तो यहां तक आ रहा है कि इस योजना के 40 प्रतिशत तक की कमीशनखोरी हो रही है।

  • 26 प्रतिशत शराब दुकानें मां-बहनों को दें

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की गलतियों को उजागर करने पर मुझपर केस कर दिया जाता है। अब तक आधा दर्जन से ऊपर केस मेरे ऊपर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने शराब घोटाले के बारे में जो कहा था, वही हुआ। राज्य में फिर से शराब घोटाले की पटकथा लिखी जा रही है। टेंडर निकालकर उसे रद्द किया गया है। पसंदीदा ठेकेदार को टेंडर देने के लिए यह किया गगया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य की 26 प्रतिशत शराब दुकान सड़क किनारे हड़िया दारू बेचने वाली आदिवासी माता और बहनों को दिया जाए ताकि, वे अपनी गुजर बसर कर सके।

  • बदलाव का आभास दे चुकी है यात्रा

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हज़ारीबाग़ में करेंगे। उन्‍होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के क्रम में इस बात का आभास हुआ है कि राज्य की जनता वर्तमान हेमन्त सोरेन सरकार के झूठ, ठग और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। इसे बदलने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्‍ता राफिया नाज भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: नव चयनित पीएलवी का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!