Jharkhand Assembly Election 2024 की घोषणा आज, राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता

Jharkhand Assembly Election 2024 की घोषणा आज कर दी जाएगी। दिल्ली में चुनाव आयोग दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

इस बार विधानसभा चुनाव कितने चरण में होंगे, यह प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही स्पष्ट हो जाएगा। इस बीच कयास यह लगाए जा रहे हैं कि झारखंड में पांच चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

पांच फेज में वोटिंग का ट्रेंड रह सकता है बरकरार झारखंड में पिछले दो विधानसभा चुनाव में पांच-पांच फेज में वोटिंग का ट्रेंड है। 2014 में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। वहीं 2019 में 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोट डाले गए थे।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिजनों पर FIR, BJP का टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!