Sahibganj: तीनपहाड़ थाना अंतर्गत ग्राम सुतियारपाड़ा में मनोहर राय नाम के व्यक्ति द्वारा अपने दुकान में अवैध शराब बेचा जा रहा था। गुप्त सूचना पर सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु गस्ती पदाधिकारी स०अ०नि० पंचानंद दास, सशस्त्र बल के द्वारा मनोहर राय के दुकान की तलाशी लेने पर दुकान के काउंटर के नीचे से बीयर एवं अंग्रजी शराब बरामद किया गया एवं अभियुक्त मनोहर राय को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में तीनपहाड़ थाना कांड सं0 52/24 दि० 16/10/24 धारा 274/275 बी0एन0एस0 एवं 47 (A) Excise Act के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: तालझारी के बड़तल्ला मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आयोजन









