Akhilesh Yadav से मिले सपा प्रत्याशी Akil Akhtar, पाकुड़ में सांसद Iqra Hasan कर सकती हैं सभा

Pakur: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी पूर्व विधायक अकिल अख्तर (Akil Akhtar) ने लखनऊ (Lucknow) स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव, विशेष रूप से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आगामी चुनावी कार्यक्रम और रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और अनुभव साझा करते हुए पार्टी की रणनीति को मजबूत बनाने के कई सुझाव दिए। वहीं पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि उनके स्नेह और समर्थन ने चुनावी टीम में एक नई ऊर्जा का संचार किया है, जो पाकुड़ विधानसभा में हमारी जीत को पुख्ता करेगी। हमारा दृढ़ विश्वास है कि अखिलेश यादव के मार्गदर्शन और उनके प्रोत्साहन से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी झारखंड में एक नई राजनीतिक लहर उत्पन्न करेगी, जो प्रदेश में विकास, शांति और भाईचारे का संदेश लेकर आएगी और पाकुड़ में समुचित विकास का उदाहरण पेश करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और इक़रा हसन पाकुड़ में जनसभा भी करेंगे।

ये भी पढ़ें: Pakur: शिवसेना प्रत्यशी शम्भू नंदन कर रहे डोर-टू-डोर कैम्पेन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!