Sudesh Mahto ने NDA के प्रत्याशी Azhar Islam के पक्ष में किया जनसंपर्क पदयात्रा

Barharwa: पाकुड़ (Pakur) विधानसभा के एनडीए (NDA) के प्रत्याशी अजहर आलम (Azhar Islam) के पक्ष में आजसू (AJSU) सुप्रीमो सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरहड़वा नगर पंचायत में जनसंपर्क पदयात्रा किया। जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत विवेकानन्द क्रीड़ांगन बरहड़वा से शुरुवाद किया। इस दौरान नया बाजार, कोयरीपाड़ा, गर्ल्स हाई स्कूल रोड, स्टेशन चौक रोड में जनसंपर्क पदयात्रा को समापन किया गया।

सुप्रीमो सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने जनता से एनडीए उम्मीदवार अजहर इस्लाम (Azhar ISlam) को विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा की पाकुड़ का जनमानस इस बार बदलाव चाहता है। इसके लिए जनता ने कमर कस ली है। सुदेश ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार जनता से जो वायदे कर सत्ता में आयी उसे पांच साल में पूरा नहीं किया। एनडीए की सरकार बनी तो झारखंड आंदोलनकारियों को नौकरियों में स्थान दिया जायेगा। कहा कि जनता की सेवा के लिए हमारी बहुमत से सरकार आ रही है। जनता के विकास व सम्मान के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं, जिस कारण पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा के लिए इस बार एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है। हम जनता की सेवा पर विश्वास करते हैं। यही कारण है कि जनता का अपार समर्थन एनडीए को मिल रहा है। हम इस चुनाव को जनता के विकास व सम्मान के लिए लड़ रहे हैं।हमारा लक्ष्य अंतिम घर तक विकास पहुंचाना होगा जनता का शासन कायम करना है। उन्होंने आगे कहा कि बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र भाजपा का गढ़ मानी जाती है इस क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का अच्छा परिणाम आता रहा है।जिसको लेकर यहां के जनता में काफी उत्साह देखने को मिला है इस बार एनडीए प्रत्याशी को यहां के जनता का पूर्ण आशीर्वाद सहयोग मिलेगा। साथ ही मैया सम्मान योजना को लेकर बताया कि सर्वजन पेंशन के मद के पैसे को मैया समान योजना के रूप में दिया जा रहा है। वो सास और ससुर का पैसा को बहू और बेटी को दिया जा रहा है, यह घर घर में झगड़ा उत्पन्न करने का काम कर रहा है।

मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष पंचू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल भगत, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष नवीन दुबे, छट्ठू लाल साह, भाजपा नेत्री मंजू देवी, प्रीति कुमारी, पूनम भारती, रविंद्र भगत, लोकेश कुशवाहा, अनुभव भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav से मिले सपा प्रत्याशी Akil Akhtar, पाकुड़ में सांसद Iqra Hasan कर सकती हैं सभा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!