Barharwa: Congress समर्थकों ने लगाया नारा “जेल का ताला टूटेगा, आलमगीर आलम छूटेगा”

  • Nishat Alam के ऐतिहासिक जीत पर आवास पहुँच कांग्रेस कार्यकर्ता ने दी जीत की बधाई

Barharwa: पाकुड़ (Pakur) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक निशात आलम (Nishat Alam) की ऐतिहासिक जीत पर साहिबगंज (Sahibganj) एवं पाकुड़ (Pakur) से हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बरहरवा (Barharwa) प्रखंड क्षेत्र के इस्लामपुर (Islampur) आवास पहुंचकर उन्हें जीत की बधाई दी। निसात आलम (Nishat Alam) ने बताया कि यह जीत कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं को समर्पित है। पाकुड़ विधानसभा में जो अधूरा कार्य रह गया है उसे हम लोग पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में हम लोग पाकुड़ विधानसभा सहित पूरे झारखंड में बेहतर काम करेंगे।

हज़ारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने काफी जोशो खरोस से नारा लगाया “जेल का ताला टूटेगा, आलमगीर आलम छूटेगा।”

पाकुड़ विधानसभा कांग्रेस के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) की परंपरागत सीट रही है। उनके जेल जाने के बाद यह सीट से उनकी पत्नी निषाद आलम को मिली और उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा। चुनाव के परिणाम भी काफी चौकाने वाले आये। निशात आलम ने अपने पति आलमगीर आलम से भी अधिक मतों से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024 में करारी हार के बाद BJP नेताओं को बुलाया गया दिल्ली

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!