Sahibganj: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, चेकनाका पर गहनता से जाँच का निर्देश

Sahibganj: जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती (Hemant Sati) के अध्यक्षता में समहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। उपायुक्त के द्वारा पिछले बैठक में दिए निर्देश की कार्रवाही एवं उसके अनुपालन की समीक्षा की गयी। अंचल पदाधिकारियो द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि चुनाव कार्य में व्ययस्ता रहने के कारण अंचल अन्तर्गत सभी खनन पट्टो की प्रशाखीय नापी पूर्ण नहीं की जा सकी है। मापी पूर्ण होते ही प्रतिवदेन उपलब्ध करा दी जायेगी।

साहेबगंज जिलान्तर्गत रेलवे रैक से हो रहे परिवहन की जाँच की जा रही है। खनन पट्टा क्षेत्र में हो रहे विस्फोटकों का उपयोग की जाँच जिला टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा की जा रही है एवं विस्फोटको की उपयोग का (Intimation) सूचना विस्फोटक आपूर्ति कर्ता द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को दी जा रही है।

अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज एवं राजमहल द्वारा साहेबगंज जिलान्तर्गत संचालित सभी चेकनाका पर प्रत्येक सप्ताह दण्डाधिकारी का बदलाव कर रहें है एवं नो इन्ट्री के समय खनिज से लदे वाहनों का परिचालन नहीं हो इस पर सशक्त निगरानी बनाये हुए है। जिला परिवहन पदाधिकारी साहेबगंज द्वारा खनिज से लदे ट्रकों को तिरपाल से ढक कर आवागमन की देख-रेख नियमित रुप से की जा रही है।

अवैध खनन एवं परिवहन की जाँच के क्रम में 01 प्राथमिकी जिला खनन पदाधिकारी द्वारा मिर्जाचौकी थाना में दर्ज की गयी है। जिसमें 03 नामित व्यक्ति एवं 05 पोकलेन मशीन एवं 01 ड्रील मशीन भी जप्त की गयी है। वहीं अवैध परिवहन के मामले में 05 वाहनों से 1.75 लाख रुपये की वसूली की गयी।

उपायुक्त ने बैठक में अहम निर्देश दिए जिनमें जिला में अवैध आर्म्स की जपती करने तथा अवैध आर्म्स रखने वाले पर कारवाई करने को कहा गया। उपायुक्त ने बताया कि प्रखंड बड़हरवा, तालझारी में खनन से संबंधित शिकायतें संज्ञान में आई है, अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी को शिकायतों कि जांच करने को कहा।

अवैध परिवहन, ओवरलोड गाड़ियों की चालान एवं चेकनाकों पर गहनता पूर्वक जांच, चेकनाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरा कि फीड की जांच करने हेतु निर्देश दिए गए।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवल गर्ग, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज अंगार नाथ स्वर्णकार, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत एसडीपीओ, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Jaya Kishori: क्‍या जया किशोरी करने लगी हैं मॉडलिंग? फोटो वायरल, जानें दावे की क्या है सच्चाई?

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!