Sahibganj: उपायुक्त ने सुनी आम जनों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आस्वाशन

Sahibganj: समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त  हेमंत सती ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त महोदय को अवगत कराया। उपायुक्त महोदय ने उपस्थित नैनी मिश्रा, कंचन कुमार सरकार, नाथू घोष, एवं अन्य लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उनके सामाधान को लेकर उन्हें आश्वस्त कराया।

संज्ञान में आए हुए शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही। गौरतलब है कि जनता दरबार के दौरान शिकायत के रूप में आए आवेदन विभिन्न विभागों व योजना से संबंधित थे।

जनता दरबार में शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त महोदय ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को उनका समाधान करने को लेकर निर्देशित किया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, चेकनाका पर गहनता से जाँच का निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!