Sahibganj: जिला दंडाधिकारी -सह-उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम कार्यालय का निरीक्षण किया गया । उपायुक्त के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम भवन का पूर्ण जायजा लिया गया।
वहीं उपायुक्त ने उपभोक्ता संरक्षण फोरम में दायर मामले के विषय में जानकारी ली। बताया गया कि उपभोक्ता संरक्षण फोरम में लंबित 140 दायर मामले हैं वहीं उपायुक्त ने सभी मामलों को तत्वरित निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया।
मौके पर प्रिति कुमारी सदस्य, काजल कुमार दत्ता कार्यालय सहायक एवं अन्य उपस्थित थे।
समाहरणालय परिसर स्थित जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम का निरीक्षण किया।
लंबित 140 मामलों की समीक्षा कर उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।#ConsumerRights #Sahibganj #GoodGovernance pic.twitter.com/bjCsGDN8Bt— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) December 12, 2024
ये भी पढ़ें: मजबूरियों में दम तोड़ता बचपन









