Sahibganj: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी हेमंत सती द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इसके साथ ही जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें।
जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
✔️ समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन।
✔️ संबंधित विभागों को भौतिक जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
जनता की सेवा के लिए प्रशासन तत्पर।#JanataDarbar @JharkhandCMO @HemantSorenJMM pic.twitter.com/HL8Bw034Pf— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) December 12, 2024
साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो सके। ज्ञात हो कि हर सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: जिला स्थापना समिति व अनुकम्पा समिति की बैठक सम्पन्न









