Jairam Mahto ने मंईयां सम्मान योजना पर उठाए सवाल, कहा लड़कियों को निकम्मा और आलसी बनाना चाहती है सरकार

Ranchi: अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के एकमात्र विधायक जयराम महतो (Jairam Mahto) ने मंईयां सम्मान योजना पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस योजना के लड़कियां का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। मंईयां सम्मान योजना के तरहत मिलने वाली ढाई हजार रुपए की राशि पर सवाल उठाते हुए जयराम महतो ने कहा कि स्कूल-कॉलेज जाने से पहले ढाई हजार रुपए देंगे उसे निकम्मा और आलसी बनाएंगें। जयराम महतो ने कहा कि लड़कियों को यह राशि स्कॉलरशिप के तहत मिलनी चाहिए। स्कूल जाने के पहले देंगे तो इस पैसे को वो गलत या लुभावने कार्यों में लगाएगी।

JLKM के विधायक जयराम महतो ने कहा कि विधायकों को बस से विधानसभा आना चाहिए। ट्रेन से अपने क्षेत्र से रांची आना चाहिए और अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाना चाहिए। इतना ही नहीं जयराम ने टीए-डीए खत्म करने की भी मांग की है ।

JSSC CGL रिजल्ट पर सवाल उठाते हुए जयराम ने कहा कि सरकार को पूरी जांच करानी चाहिए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम जनों की समस्या

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!