Sahibganj: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

Sahibganj: सड़क सुरक्षा माह– 2025 के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सड़क सुरक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन के साथ सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन सेमिनार आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले के सिद्धो कान्हो मैदान में सड़क सुरक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने भागीदारी ली। उसके साथ सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन सेमिनार समारोह का आयोजन सिद्धो कान्हो सभागार साहिबगंज में आयोजित किया गया।

सिद्धो कान्हो सभागार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन सेमिनार आयोजित कर सभी सहभागियों को पुरस्कृत किया गया जो पूरे माह के अंतराल में विभिन्न कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए हैं। जैसे पेंटिंग, क्विज, निबंध, डिबेट, पतंग प्रतियोगिता के साथ फुटबॉल, क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को उप विकाश आयुक्त  सतीश चंद्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता  गौतम कुमार भगत, डीएसओ झुनू मिश्रा, एसडीओ अंगरनाथ स्वर्णकार द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा माह 2025 का खेल प्रतियोगिता तो बहाना है असल में सभी को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ना है। इसी संदेश के तहत साहिबगंज जिले भर में सड़क सुरक्षा पर आधारित विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम किया गया। सभी आम जनमानस को सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत विभिन्न कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक, वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र जांच, विद्यालयों में पेंटिंग, निबंध,क्विज प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा जागरूकता एलईडी वैन, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली एवं मैराथन रेस के साथ पंपलेट बुकलेट वितरण कर सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक संवेदनशील एवं नेक नागरिक बनने एवं पालन करने हेतु कहा गया एवं सभी आम जनमानस से अपील किया गया कि यातायात नियमों का पालन करेंगे जिससे सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सकेगा।

सड़क सुरक्षा माह 2025 का कार्यक्रम ना सिर्फ आंकड़ों को कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को जीवन के प्रति अधिक जिम्मेदार बनने का संदेश देना है और इसी संदेश के साथ सड़क सुरक्षा माह 2025 का सेमिनार समारोह का समापन हुआ।

इस मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, कार्यालय लिपिक अभिषेक कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर ललित झा, कुश्ती संघ से बादल प्रकाश एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: DC Hemant Sati की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!