Delhi Election Results 2025: दिल्ली में सरकार का फैसला आज होने जा रहा है. विधानसभा चुनाव के नतीजे की घड़ी आ गई है. वोटों की काउंटिंग तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी गई है. 11 जिलों के 19 केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है. हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी या बीजेपी राजधानी में 27 साल के सत्ता के सूखे को खत्म करेगी. वहीं, पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस को भी इस चुनाव से काफी उम्मीदें हैं.
शाहदरा, मध्य दिल्ली, पूर्व, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम जिलों में से प्रत्येक में एक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. उत्तर, पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व जिलों में से प्रत्येक में दो मतगणना केंद्र हैं, जबकि नई दिल्ली और उत्तर-पश्चिम जिलों में तीन-तीन मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां वोटों की गिनती हो रही है. कुल 5,000 कर्मियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है.
राजधानी में 5 फरवरी वोट डाले गए थे. चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 60.54 प्रतिशत वोट पड़े.
#WATCH दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। वीडियो द्वारका मतगणना केंद्र से है। pic.twitter.com/sYpCvwTexU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
ये भी पढ़ें: Ranchi: एक्शन मोड में ED, 8 पर केस दर्ज, करोड़ों के घोटाले का आरोप…









