Sahibganj: अनुमंडल पुस्तकालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Sahibganj: जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल स्थित अनुमंडल पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली।

उपायुक्त ने लाइब्रेरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में आवश्यक संसाधनों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुस्तकालय में नियमित साफ-सफाई और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान  लाइब्रेरियन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Ranchi: DGP अनुराग गुप्ता ने पत्र जारी कर मांगी दागी पुलिस अफसरों की सूची

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!