Barharwa: पाकुड़ विधायक को चुनरी व मातारानी का प्रसाद भेंट कर दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

Happy Navratri was presented to Pakur MLA by Mata Rani's Chunari and Prasad

Barharwa: साहिबगंज कांग्रेस जिला महासचिव मिठुन मंडल एवं बरहरवा प्रखंड महासचिव निताय सरकार ने पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम से मुलाकात की। बरहरवा प्रखण्ड अंतर्गत इस्लामपुर स्थित विधायक के नीजि आवास में शनिवार को मुलाकात कर दोनों ने चैत्र नवरात्री के महाष्टमी के दिन विधायक निसात आलम को चुनरी एवं माता रानी का प्रसाद देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मौके पर जिला महासचिव मिठुन मंडल ने कहा कि अष्टमी तिथि पर देवी मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही अष्टमी का व्रत रखा जाता है। जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं शांति आती है। वहीं पाकुड़ विधायक निसात आलम ने क्षेत्र की जनता को चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनायें दी।

मौके पर गजनाफर इमाम उर्फ छोटू, प्रताप महतो, आशीष शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: सुतियारपाड़ा मे धूमधाम से मनाया गया चैती दुर्गा पूजा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!