Barharwa: चैत्र नवरत्रि एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर बिंदुधाम स्थित मां बिंदुवासिनी मंदिर परिसर से राम भक्तों के द्वारा विशाल रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। हर वर्ष की भाती इस साल भी मां बिंदुवासिनी मंदिर में रामनवमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं भक्तिमय वातावरण में पूजा-अर्चना कर मां के प्रति अपनी श्रध्दा अर्पित की। वहीं मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। नवमी पूजा के दिन मंदिर परिसर से रामनवमी का जुलूस निकाली गई जो झिकटीया चौक, पतना चौक, मेन रोड़, स्टेशन चौक, सब्जी मंडी, हाटपाडा होते हुए पुन: मां बिंदुवासिनी मंदिर में सम्पन्न होगी। इस दौरान जुलूस में रामभक्तों के द्वारा अखाड़ा खेलते हुए विभिन्न प्रकार के करतब दिखाई गए साथ ही नगर भ्रमण के दौरान रामनवमी जुलूस में मंदिर के पुजारी के अलावा पूजा कमिटी के सदस्य एवं गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

जुलूस भ्रमण के दौरान विधि-व्यवस्था बनाएं रखने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

मौके पर रामनवमी महोत्सव कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन, नगर पंचायत अध्यक्ष शयामल दास, अखाड़ा कमिटी के अध्यक्ष के अलावा काफी संख्या राम भक्त एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Barharwa: रामनवमी के अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने पेश की भाईचारे की मिसाल









