Sahibganj: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती (Hemant Sati) की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद, नीति आयोग आदि मद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद, नीति आयोग आदि मद के तहत संचालित योजनाओं एवं वित्तीय वर्ष 2024-2025 की प्रगति की जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता (NREP), ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, असैनिक शल्य चिकित्सा, भवन प्रमंडल, समेकित जनजातीय विकास अभिकरण एवं नगर परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा के क्रम में सदर अस्पताल में पेइंग वार्ड निर्माण, प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय का कार्य, संध्या महाविद्यालय के समीप महिला शौचालय , मध्य विद्यालय सकरीगली, बरहेट में छह अतिरिक्त कक्षा का निर्माण, बाल गृह भवन की मरम्मती कार्य, राजमहल प्रखंड अंतर्गत छोटा हरीशचंद्रपुर में विश्राम गृह का निर्माण, साहेबगंज जिला में वेस्ट वंडर पार्क निर्माण, PVTGS समुदाय परिवारों को रोजगार के अवसर प्रदान हेतु मशरूम उत्पादन, जिला स्तरीय खेल उपकरण उपलब्धता, मुख्यमंत्री रख-रखाव योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई।
कार्यालय प्रकोष्ठ में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद, नीति आयोग सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण हों। हमारा उद्देश्य है -बेहतर बुनियादी ढांचा, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और समावेशी विकास। pic.twitter.com/3tT9fc3Fwd
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) April 23, 2025
बोरियो प्रखंड के बांझी, बंदरकोला, चांदवासी में स्थित एसटी/एससी आवासीय बालक उच्च विद्यालय में पीवीटीजी छात्रों के लिए मॉड्यूलर किचन सह डाइनिंग हॉल के उन्नयन की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रबंधकीय समिति के तहत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें कल्याण विभाग के प्रत्येक आवासीय विद्यालय में दो शिक्षकों की नियुक्ति, मॉडल किचन के लिए सामग्री की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं का प्रस्ताव शामिल है।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, नगर प्रशासन अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला दंडाधिकारी हेमंत सती ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने कार्यों में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि सभी योजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हों।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack पर भड़काऊ पोस्ट, Jharkhand और Madhya Pradesh से दो युवक गिरफ्तार









