Bakudi Crusher Accident: पत्थर क्रशर में मजदुर की मौत! दुर्घटना या साजिश? मजदुर संघ ने उठाये सवाल

Laborer dies in stone crusher! Accident or conspiracy? Labor union raises questions

Bakudi Crusher Accident: तालझारी अंचल के बाकुडी में बीते शुक्रवार को राहुल मेटल्स कंपनी के क्रशर प्लांट में दुर्घटना में मजदुर की मौत के बाद झारखंड मजदुर संघ (प्रजातांत्रिक) के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने बाकुडी स्थित केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से बात करते बताया कि उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और अन्य कर्मियों से बातचीत की दौरान पाया कि कर्मी जीतन गुप्ता की मौत प्रबंधन की लापरवाही से हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि उक्त कंपनी में साइट इंचार्ज नसीरुद्दीन अंसारी हैं एवं उनके साढ़ू भीकर्मचारी है। मृतक जीतन के साथ दोनों की किसी बात को लेकर नाराजगी थी। घटना के दिन कन्वेयर बेल्ट पर काम करने जाने से पहले मृतक ने साइट इंचार्ज को सुचना भी दिया था कि वे कन्वेयर पर काम करने जा रहे हैं स्विच ऑन नहीं करना है। लेकिन जैसे भी जीतन गया स्विच ऑन हो गया और कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आकर जीतन की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसकी सुचना राजकुमार यादव ने स्थानीय ओसी और जिले के एसपी को भी दी। साथ ही मजदुर नेता राजकुमार यादव ने कहा कि क्रशर प्रबंधन द्वारा मजदूरों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया जा रहा था।

घटनास्थल का निरिक्षण करते मजदुर नेता राजकुमार यादव

राहुल मेटल्स के मालिक गोपी साधवानी ने दूरभाष पर बात करते हुए कहा कि हमारे क्रशर में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई है। इसमें प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हुई है। मजदुर संध के नेता राजकुमार यादव द्वारा दिया गया बयान बेबुनियाद और मनघढ़ंत है। जब वे क्रशर प्लांट का दौरा करने आएं थे तो पुरे वक़्त मैं उनके साथ था। ऐसी कोई बात सामने नहीं आयी थी। राजकुमार यादव गलत मंसा से मामले को राजनितिक तूल देना चाहते हैं। हमारी संवेदना मृतक के परिजनों के साथ है और परिवार को प्रबंधन के द्वारा हर संभव मदद पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मामले की तह तक जाने मृतक के परिजनों से भी संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन घर के मुखिया के मौत के सदमे से परिवार अभी तक उबर नहीं पाया है और कुछ भी कहने की हालत में नहीं है। वहीँ तीनपहाड़ थाना प्रभारी गुलशन गौरव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जाँच में मृतक का किसी से विवाद या जानबूझकर कन्वेयर बेल्ट का स्विच ऑन करने की बात सामने नहीं आयी है। साथ ही मृतक के परिजनों द्वारा भी दुर्घटना में जीतन की मौत होने की बात कही गयी है। जिसके बाद तीनपहाड़ थाना में यूडी केस दर्ज़ कर लिया गया है और मामले की जाँच में जुट गयी है।

ये भी पढ़ें: Bakudi Crusher Accident: सुरक्षा उपकरणों के आभाव में क्रशर प्लांटों में और कितनों की चढ़ेगी बलि? विभाग कब करेगी ठोस कार्रवाई?

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!