Sahibganj: साहिबगंज में क्राइम आउट ऑफ़ कण्ट्रोल हो गया है। बीते रविवार को बीच बाजार दूकान में घुसकर अपराधियों ने दुकानदार संजीव कुमार उर्फ़ गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का बुधवार को उद्भेदन कर 3 अभियुक्तों को जेल भेजा, तब तक अपराधियों ने साहिबगंज में एक और वारदात को अंजाम दे दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाड़ी दियारा गांव के जमाई टोला में बीते मंगलवार की रात करीब आठ बजे आपसी विवाद में गोली चली। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल का इलाज बिहार के भागलपुर में एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। घायल सियाराम मंडल (50) नाड़ी दियारा का रहने वाला है। गोली मारने की वजह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
वहीं इस मामले को लेकर घायल के बड़े भाई राम मंडल ने बताया कि मेरा छोटा भाई सियाराम मंडल रात के करीब आठ बजे गांव के जमाई टोला में कुलेश्वर मंडल के घर उसे बुलाने के लिए गया था। उस वक्त कुलेश्वर मंडल भोजन कर रहा था। तभी उसके परिजन ने उसे कुर्सी पर दरवाजे के पास बैठने के लिए कहा। इसी बीच टुनटुन मंडल उर्फ रघुनंदन मंडल वहां पहुंच कर अचानक से सियाराम मंडल के ऊपर देशी पिस्तौल तानकर गोली चला दी। गोली सियाराम मंडल के सीने के नीचे बायें तरफ पंजराठी में जा लगी। जिससे सियाराम मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोबारा गोली मारने की कोशिश टुनटुन मंडल ने की तो उनके भाई ने हाथापाई की। इस दौरान आरोपी पिस्तौल फेंक कर वहां से भाग गया।
इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद सियाराम मंडल को इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस अपने घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन की। घटना को लेकर घायल के बड़े भाई राम मंडल ने मुफस्सिल थाना पुलिस को आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। वहीं घटना को लेकर मुफस्सिल थाना पुलिस कांड संख्या 49/25 दर्ज कर मामले की छानबीन जुट गयी है।
साहिबगंज: नाड़ी दियारा के सियाराम मंडल को मारी गोली, स्थिति गंभीर pic.twitter.com/Zdl3AS9D7l
— WM 24X7 NEWS (@wm24x7newz) May 7, 2025









