Sahibganj: जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त महोदय को अवगत कराया। उपायुक्त महोदय ने लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उनके सामाधान को लेकर उन्हें आश्वस्त कराया।
संज्ञान में आए हुए शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही। गौरतलब है कि जनता दरबार के दौरान शिकायत के रूप में आए आवेदन विभिन्न विभागों व योजना से संबंधित एवं असंबंधित रहे।
जनता दरबार के माध्यम से जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। हर एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। pic.twitter.com/T0n3vj1mDU
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) May 9, 2025
जनता दरबार में शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त महोदय ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को उनका समाधान करने को लेकर निर्देशित किया। सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें।
ये भी पढ़ें: 800 करोड़ के GST घोटाला में Jamshedpur का कारोबारी विक्की गिरफ्तार, ED ने 9 ठिकानों पर की थी छापेमारी









