Colonel Sophia Qureshi पर BJP के मंत्री विजय शाह के बयान से बवाल, कांग्रेस ने पूछा क्या PM मोदी मांगेंगे माफी ?

BJP minister Vijay Shah's statement on Colonel Sophia Qureshi causes uproar, Congress asks will PM Modi apologize?

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा Colonel Sophia Qureshi दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद विपक्ष ने सरकार को जबरदस्त तरीके से घेरा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से पूछा है कि

“‘हमारी सेना की जांबाज बेटियां आतंकवादियों की बहन हैं। ये घटिया बात मध्य प्रदेश में BJP सरकार के मंत्री विजय शाह ने कही है। भारत की जिन बेटियों पर सबको नाज है, उन बेटियों को लेकर ये शर्मनाक बयान दिया गया है। उन्हें आतंकवादियों की बहन बताया गया है। ये हमारी पराक्रमी सेना का अपमान है। ऐसे में सवाल है कि जो विजय शाह खुद को नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी बताता है, उन्हें अपना मार्गदर्शक कहता है। क्या BJP उसका इस्तीफा लेगी? क्या PM मोदी और BJP के नेता इस ओछी सोच के लिए माफी मांगेंगे? या हर बार की तरह इस घटिया सोच के लिए विजय शाह का भी प्रमोशन किया जाएगा, उसके समर्थन में रैलियां निकाली जाएंगी?

बिहार में आरजेडी ने भी मध्य प्रदेश के मोहन यादव सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान पर घोर आपत्ति जताई है। आरजेडी ने कहा है कि

“ऐसी संघी सोच के रहते भारत और पाकिस्तान की सोच में क्या अंतर रह जाएगा”

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि

“क्या बीजेपी विजय शाह के बयान से सहमत हैं। अगर नहीं तो इस मंत्री को बर्खास्त करो।”

ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!