Rajmahal विधायक ने जिले में बिजली की समस्या को लेकर JBVNL निदेशक को सौंपा मांग पत्र, जनता ने जताया आभार

Rajmahal MLA submitted a demand letter to JBVNL director regarding the electricity problem in the district, public expressed gratitude

Rajmahal, 14 मई 2025 (बुधवार): राजमहल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे साहेबगंज जिले में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था और जर्जर विद्युत संरचना को लेकर विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ़ एमटी राजा ने पहल करते हुए झारखंड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के निदेशक के. के. वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए एक औपचारिक पत्र भी सौंपा।

राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने निदेशक को बताया कि,

“जिले के विभिन्न हिस्सों में घंटों बिजली कटौती हो रही है, जिससे आमजन खासकर किसान, छात्र और व्यापारी वर्ग को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली के तार और खंभे जर्जर हो चुके हैं, जो दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं।”

उन्होंने मांग की है कि, जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, पुरानी और जर्जर हो चुकी तारों और पोलों को अविलंब बदला जाए एवं आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर और फीडर की संख्या बढ़ाई जाए। निदेशक श्री वर्मा ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और जल्द ही स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग इस दिशा में योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रहा है और राजमहल क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा जाएगा।

विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने कहा कि,

“वे जनता की समस्याओं को लेकर सदैव तत्पर हैं और जब तक समाधान नहीं होता, तब तक वे विभागीय अधिकारियों से लगातार संवाद बनाए रखेंगे। उन्होंने जनता से धैर्य रखने और अपने सुझाव व शिकायतें सीधे साझा करने की अपील की।”

  • जनता ने जताया विधायक का आभार

विधायक द्वारा की गई इस पहल की सराहना पूरे क्षेत्र में की जा रही है। आम नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने मोहम्मद ताजुद्दीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनसमस्याओं के प्रति गंभीर और प्रतिबद्ध हैं।

राजमहल विधानसभा निवासी मुर्शिद राजा ने कहा,

“विधायक जी ने हमारी आवाज बनकर निदेशक से मिलकर जो कदम उठाया है, उससे हमें उम्मीद जगी है कि अब बिजली संकट से राहत मिलेगी।”

वहीं तीनपहाड़ निवासी नाज़िम उर्फ़ लड्डू ने कहा,

“बिजली की समस्या हमारे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जीवन को प्रभावित कर रही थी। अब लग रहा है कि कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे।”

इस पहल से जिलेवासियों में उम्मीद की नई किरण जगी है कि जल्द ही वे लगातार बिजली संकट और जोखिम भरी विद्युत व्यवस्था से निजात पाएंगे। जनता को अब निदान की दिशा में ठोस कदमों की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: तीनपहाड़ थाना प्रभारी गुलशन गौरव का तबादला, मृत्यंजय कुमार पांडेय बने नए थाना प्रभारी

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!