Dumri विधायक Jairam Mahto का बड़ा बयान: “मर्डर की सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, प्रशासनिक लापरवाही चरम पर”

Big statement of Dumri MLA Jairam Mahto: “Police did not arrive even after receiving information about the murder, administrative negligence at its peak”

Dumri: बोकारो नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुरलिलवा के समीप चेरकी पहरी में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे प्राप्त होते ही डुमरी विधायक जयराम महतो (Jairam Mahto) स्वयं अति संवेदनशील और सुनसान जंगल क्षेत्र में रात्रि लगभग 1:15 बजे घटनास्थल पर अकेले पहुंचे। विधायक ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत नावाडीह थाना प्रभारी को फोन कर घटनास्थल पर पहुंचने को कहा, लेकिन थाना प्रभारी ने उनकी बात को नज़रअंदाज़ कर दिया। क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण स्थिति गंभीर मानी जा रही थी।

विधायक जयराम महतो (Jairam Mahto) ने आगे कहा,

“मैंने बोकारो के पुलिस अधीक्षक और बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी फोन किया, परंतु किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक कोई पुलिस मौजूद नहीं थी। मैंने मौके से पुनः प्रशासन को सूचना दी, तब जाकर लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने लाई।”

उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक से इस लापरवाही पर संज्ञान लेने और जिम्मेदार पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो एक जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Dumka: सड़क पर नाले का पानी बहाने के विवाद में महिला पर तलवार से हमला, सिर को धड़ से किया अलग

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!