Patna में ट्रेनी दारोगा की बहन की नृशंस हत्या, गला रेतने के बाद रसोई गैस से जलाया शव

Trainee sub-inspector's sister brutally murdered in Patna, body burnt with cooking gas after slitting her throat

Patna: राजधानी पटना (Patna) के एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित आनंदपुरी इलाके में गुरुवार रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक ट्रेनी दारोगा की 26 वर्षीय बहन संजना सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले युवती का गला रेतकर हमला किया और फिर एलपीजी गैस सिलेंडर का पाइप उसके मुंह में डालकर आग लगा दी। संजना का शव उसके बिस्तर पर बुरी तरह जला हुआ मिला। मृतका संजना सिंह मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले की निवासी थीं और पिछले छह माह से आनंदपुरी में किराये के मकान में अकेली रह रही थीं। वह हाल ही में सीजीएल (CGL) परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी थीं और पूर्व में एक निजी कंपनी में काम करती थीं। उनके भाई सौरभ कुमार सिंह बिहार पुलिस में ट्रेनी दारोगा हैं और वर्तमान में राजगीर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

संजना के भाई सौरभ ने बताया कि

“उन्हें गुरुवार सुबह 10 बजे संजना की मां से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा। देर शाम मकान मालिक ने कमरे की लाइट देर तक बंद देखी, तो दाई को भेजा। जब दरवाजा खोला गया तो संजना का शव पलंग पर खून से लथपथ और आग से जला हुआ मिला। कमरे में सिलेंडर का पाइप खुला था और आसपास के सामान भी जले हुए थे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि आस-पड़ोस को किसी आग या धमाके का पता नहीं चला।”

संजना तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं और परिवार की आशा थीं। उनकी नृशंस हत्या से परिवार सदमे में है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही एसके पुरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती की आखिरी बार किससे मुलाकात हुई थी और वह कितने दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकली थी।

एसके पुरी थाना प्रभारी ने बताया कि,

“यह हत्या काफी सुनियोजित लग रही है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, आपसी संबंध और अन्य सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद मामले की दिशा और स्पष्ट होगी।”

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बड़ा पंचगढ़ के खेत से मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!