Sahibganj: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

Sahibganj Deputy Commissioner heard the problems of the people in the public court, assured quick solution

Sahibganj: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती द्वारा आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों के साथ पहुंचे। जनता दरबार के दौरान नागरिकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपायुक्त सती ने कहा कि जिला प्रशासन जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और जिलेवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा किया कि वे अपनी समस्याएं बेझिझक सीधे प्रशासन तक पहुंचाएं। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निष्पादन समयबद्ध ढंग से किया जाए। साथ ही ऐसी शिकायतें जिनका समाधान मौके पर ही संभव हो, उन्हें तुरंत निपटाया जाए।

ये भी पढ़ें: Jharkhand में सस्ती होगी विदेशी शराब, बीयर और देसी शराब के दाम बढ़ेंगे; कैबिनेट ने दी नई शराब नीति को मंजूरी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!